फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- विद्युत उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 12 फरवरी को आठ घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी मशीन बदलने का कार्य किया जाएगा। विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया है कि विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया पर वीसीबी मशीन बदलने के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य किया जाएगा। शटडाउन के दौरान समूह के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। क्षेत्रीय निवासी शटडाउन से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.