हरिद्वार, दिसम्बर 12 -- सरकारी भूमि पर बने धर्मस्थलों पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। हरिद्वार के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में बनी एक मजार पर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया है। पार्क क्षेत्र में बनी इस मजार को लेकर प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है। इससे पूर्व भी नोटिस दिया गया था। इधर, मजार के खादिम सैफुद्दीन ने बताया कि केवल परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले नोटिस का जवाब दे दिया गया था। फिलहाल, मजार प्रबंधन को 15 दिन का समय देकर इससे जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए हैं। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर बुलडोजर की कार्रवाई संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...