गोरखपुर, फरवरी 24 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरुवलिया निवासी आलोक पटेल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता चिलुआताल इलाके में परिवार के साथ किराये पर रह रही। किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से कुशीनगर आलोक पटेल से जान-पहचान हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया, जिसके बाद आरोपी किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। किशोरी की बहन की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। विवेचक उपनिरीक्षक राकी जायसवाल ने बताया कि किशोरी को दस दिन पूर्व ही बरामद कर लिया गया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दि...