कोडरमा, जनवरी 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल डुमरडीहा-बगरीडीह में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी कैलाश यादव ने किया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक तुलसी कुमार पंडित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन विद्यालय के साइंस शिक्षक सुमंत सागर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अरविन्द कुमार शर्मा, दिलीप राणा, रूपचंद राणा, लालजीत पंडित, दिनेश यादव, सद्दाम हुसैन, आकृति शर्मा, कौशल्या कुमारी, अनु कुमारी एवं फरहाना निशा उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की तथा विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दु...