मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में चार वर्षीय बीएड (इंटीग्रेटेड बीएड) में सोमवार से नामांकन होगा। चार वर्षीय बीएड की पहली मेरिट लिस्ट रविवार को बीआरएबीयू की वेबसाइट पर डाल दी गई। पहली लिस्ट में 400 छात्रों के नाम हैं। इसके आधार पर 08 से 18 दिसंबर तक नामांकन होगा। नामांकन को लेकर सभी प्राचार्यों को निर्देश दे दिया गया है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन होने के बाद सीट खाली रह जाने के बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। चार वर्षीय बीएड में 808 छात्रों की काउंसलिंग की गई है। बीआरएबीयू में चार वर्षीय बीएड के लिए चार कॉलेज हैं। सभी कॉलेजों में 100-100 सीटें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...