पटना, सितम्बर 24 -- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के सूचीकरण/अनुमति आवेदन भरने के लिए बोर्ड ने तिथि बढ़ा दी है। गुरुवार से 9 अक्टूबर तक आवेदन भरे जाएंगे। इससे पहले 24 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शुल्क 7 अक्टूबर तक ही जमा किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि किसी वजह से शुल्क जमा करने के बाद भी यदि किसी विद्यार्थी का सूचीकरण/अनुमति आवेदन छूट गया है तो शुल्क जमा करने की निर्धारित तिथि के बाद अगले दो दिन यानी 8 और 9 अक्टूबर को उनका आवेदन भरा जा सकेगा। बोर्ड ने कहा है कि जिनका आवेदन भरा जाएगा, उनके सभी विवरण सही हैं या नहीं इसके सत्यापन के पहले से भरा हुआ घोषणा पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थी के माता, पिता, अभिभावक या शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा हस्ताक्षर करा कर समिति के पोर्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.