बिजनौर, दिसम्बर 15 -- चांदपुर। द हेज़लमून स्कूल में इंटर हाउस बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। बोर्ड डेकोरेशन में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की थीम क्रिसमस और न्यू ईयर रेज़ल्यूशन तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की थीम मेंटल हेल्थ एंड अवेयरनेस तथा विकसित भारत रखी गई। इस प्रतियोगियता में छात्र छात्राओ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमरल्ड हाउस, द्वितीय स्थान कार्नेलियन हाउस, तृतीय स्थान सिट्रिन हाउस को प्राप्त हुआ। विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक सोच को विकसित करती हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते ...