बागपत, जनवरी 6 -- बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित बालिकाओं की इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। रोमांचक मुकाबले में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने पुरस्कृत किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। बालिकाओं के सीनियर वर्ग का फाइनल मैच ब्लू हाउस व रेड हाउस के बीच खेला गया जिसमें ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 42-10 से हराकर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीता। ब्लू हाउस की ओर से अक्षी ने 24 अंक, परी ने 10 अंक व यशिका ने 08 अंक प्राप्त किए। रेड हाउस की ओर से उमंग ने 04 अंक व अदिति, साक्षी एवं अग्रिमा ने 2-2 अंक प्राप्त किए। बालिकाओं के जूनियर वर्ग का फाइनल मैच ब्लू हाउस व यैलो हाउस के बीच खेला गया जिसमें ब्लू हाउस ने यैलो हाउस को 10-06 से हराकर बास्केटब...