कोटद्वार, दिसम्बर 23 -- नगर निगम के अंतर्गत जौनपुर स्थित हैप्पी होम स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी सदनों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहन नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का आरंभ विद्यालय की निदेशिका उषा सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, यह हमारी संस्कृति की आत्मा है। जब विद्यार्थी मंच पर भारतीय परंपराओं को जीवंत करते हैं तो वे केवल नृत्य ही नहीं करते बल्कि भारत की आत्मा को अभिव्यक्त करते हैं। तत्पश्चात ब्लू हाउस व हार्मनी हाउस ने राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं रेड व वेलर हाउस की पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति ने पंजाबी संस्कृति के जोश और उमंग को मंच पर सजीव कर दिया। ग्रीन व होप ह...