बिजनौर, दिसम्बर 9 -- एमटीसीए कान्वेंट स्कूल नहटौर में इंटर हाउस ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 96खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि संजय चौहान ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।ताइक्वांडो खेल का महत्व किया। प्रधानाचार्या सिम्मी खान ने खिलाड़ियों को बताया कि ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करने से खिलाड़ी अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकता है। निर्णायक मंडल में नेशनल रेफरी चमन सैनी, देव राजपूत, अशं शर्मा, मिशु कुमारी, शालू, रीवा भारती मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संजय चौहान, स्कूल प्रबंधक अशफाक अहमद, आफताब अहमद, प्रधानाचार्या सिम्मी खान, ताइक्वांडो कोच व नेशनल रेफरी चमन सैनी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.