गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद, संवाददाता। आगरा में हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैंपियनशिप में जिले की बालिकाओं ने रजत पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया। आगरा के कुआं खेड़ा में प्रथम ऑल इंडिया अंतर जिला महिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सिकरोड़ वॉरियर्स की टीम शानदार प्रदर्शन करके उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में अलग अलग जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली गई। गाजियाबाद की टीम ने पहले क्वार्टर फाइनल में रायबरेली को शिकस्त दी और फिर सेमीफाइनल में गोरखपुर जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल के कड़े संघर्ष में मेजबान आगरा (कुआं खेड़ा) के विरुद्ध खेलते हुए गाजियाबाद की टीम उपविजेता रही। टीम की स्टार खिलाड़ी मानसी, जो हाल ही में उत्तर प्रदेश जूनियर नेशनल टीम की सफल कप्तान भी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.