मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। डुमरी स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में चल रहे दो दिवसीय प्रथम इंटर स्कूल खो-खो अंडर-17 प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में शिमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल व डीएवी बखरी का दबदबा रहा। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल को 9-7 से पराजित किया। बालक वर्ग में डीएवी बखरी ने शिमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल को 6-5 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया। बालिका वर्ग में डीएवी मालीघाट ने माउंट लिटेरा जी स्कूल को 18-15 से तथा बालक वर्ग में क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल ने माउंट लिटेरा जी स्कूल को 15-13 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, प्राचार्य डीएवी मालीघाट हिमांशु पांडे व संघ के सचिव बलर...