पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- हरदा, एक संवाददाता। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा में इंटर सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी या कदाचार की शिकायत नहीं मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, परीक्षा नियंत्रक विवेक कुमार और पूर्व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि पूरे दिन परीक्षा सुचारू रूप से चली। सभी कक्षों में निगरानी के उचित इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षार्थियों को बिना किसी बाधा के परीक्षा देने में सुविधा हुई। उन्होंने बताया कि कला और विज्ञान संकाय में कुल 270 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को कदाचार मुक्त बनाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...