पिथौरागढ़, फरवरी 20 -- श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एडमिनिस्ट्रेशन 11 एवं एसपी11 के मध्य खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, कमांडेंट एसएसबी आशीष कुमार मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टॉस जीतकर एडमिनिस्ट्रेशन 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी एसपी 11 की टीम ने 19.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मैच के प्लेअर ऑफ द मैच एसपी 11 से दीपक सामंत रहे। प्लेयर ऑफ द सीरीज एवम् टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन एडमिंट्रेशन 11 के नीरज सौन, बेस्ट बॉलर माइटी हाइलैंड्स के भीम सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.