समस्तीपुर, फरवरी 20 -- समस्तीपुर। इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्य डीएम व डीईओ के नियंत्रण व निगरानी में होंगे। इंटर परीक्षा कापियों की जांच 27 फरवरी से 10 मार्च तक निर्धारित है। वहीं मैट्रिक परीक्षा की कापियां की जांच 2 मार्च से 13 मार्च तक होगी। 3 व 4 मार्च को होली पर कापियां की जांच बंद रहेगा। जांच में तय तिथि से एक दिन पहले उन्हें कापियों की जांच केन्द्रों पर योगदान देना है। इंटर कापियों की जांच में 26 फरवरी को योगदान देना है। 27 फरवरी से उन्हें कापियों की जांच में लग जाना है। मैट्रिक कापियों की जांच के लिए 1 मार्च को योगदान देना है। 2 मार्च से कापियों की जांच करनी है। उक्त दोनों परीक्षाओं की कापियों की जांच एक पाली में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक होगी। जो सह परीक...