भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय (बिहार विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीएमबीयू की टीम ने जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता की टीम को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में टीएमबीयू टीम के कप्तान सूरज कुमार, अंश आनंद, ऋषि राज, विश्वजीत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के मैनेजर मो. शहाबुद्दीन व कोच डॉ. बिपिन प्रसाद मंडल ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना के साथ यह शानदार जीत हासिल की है। उम्मीद है कि आगामी मैचों में भी टीम इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...