मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए बाबा साहेब भीमराव बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) की महिला फुटबॉल टीम को शुक्रवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने रवाना किया। प्रतियोगिता 7 फरवरी से विद्यासागर यूनिवर्सिटी, मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेगी। टीम में आंशु कुमारी, नमिता कुमारी, जिज्ञासा प्रियदर्शी, नीलू कुमारी, सुमन कुमारी, गुड़िया कुमारी, मोनी कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान खातून, पूजा कुमारी, लक्की कुमारी, निशा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मिनी कुमारी, शालू कुमारी, रूपांति कुमारी, दीपरानी कुमारी शामिल हैं। टीम मैनेज...