रांची, फरवरी 13 -- रांची। विद्यासागर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में रांची विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल लीग में टीम ने एडम्स यूनिवर्सिटी को 1-0 से हराया, जबकि उत्कल और विद्यासागर विश्वविद्यालय के साथ मैच ड्रॉ रहे। रांची की ज्योत्सना बारा को टूर्नामेंट की बेस्ट गोलकीपर चुना गया। कुलपति समेत खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...