मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ओडिशा के बालासोर में होने वाली ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बीआरएबीयू रजिस्ट्रेशन नहीं करा सका। विवि ने अखिल भारतीय विवि संगठन से रजिस्ट्रेशन के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। विवि का कहना है कि अकादमिक दबाव के कारण वह अभी रजिस्ट्रेशन नहीं करा सका है। प्रतियोगिता में शामिल होने की पांच जनवरी अंतिम तारीख थी। प्रतियेागिता में हर साल 60 विद्यार्थी शामिल होते हैं। इस वर्ष अबतक टीम का चयन नहीं हो सका है। हालांकि, विवि प्रशासन का कहना है कि प्रतियोगिता के लिए विवि की पूरी तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.