अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एआईयू के निर्देशन में एएमयू में चल रहे नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार का दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। विभिन्न मैदानों पर कुल आठ मुकाबले खेले गए, जिनमें कई टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। जबकि दो मैच वॉकओवर के रूप में दर्ज किए गए। इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर और माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के अनुपस्थित रहने के कारण बंसीलाल यूनिवर्सिटी भवानी और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद को वॉकओवर मिला। क्रिकेट पवेलियन पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शानदार बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए 20 ओवर में 198/5 रन बनाए और एचपीयू शिमला को 64 रन से मात दी। दूसरे मुकाबले में सोबान सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा मात्र 25 रन पर ढेर हो गई, जिसे पंजाबी यू...