जमशेदपुर, दिसम्बर 9 -- टाटा स्टील के तत्वावधान में सोमवार से इंटर यूनियन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, लेकिन शुरुआत से पहले ही शोक का माहौल प्रतियोगिता पर असर डाल गया। टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा के निधन के कारण जुस्को श्रमिक यूनियन और कपल यूनियन ने इस प्रतियोगिता से हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन, टिनप्लेट यूनियन सहित कई यूनियनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं रघुनाथ पांडेय के नेतृत्व वाली टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पूर्व जुस्को यूनियन) और आर. रवि प्रसाद के नेतृत्व वाली कपल यूनियन ने शोक प्रकट करते हुए कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इधर, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों और खिलाड़ियों ने अभ...