मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। अनामिका, प्रमुख संवाददाता इंटर-मैट्रिक के पंजीयन के समय और वर्तमान फोटो पर हेडमास्टर-डीईओ के सत्यापन के बाद ही अब फोटो सुधार होगा। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर उतीर्ण प्रमाणपत्रों में फोटो सुधार को लेकर यह आदेश दिया है। बोर्ड के पास सुधार के लिए आए आवेदन में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी मिले हैं, जिनका बोर्ड से जारी किसी भी दो प्रमाणपत्र में परीक्षार्थी के फोटो का मिलान नहीं हो रहा है। ऐसे में बिहार बोर्ड ने फोटो सुधार की प्रक्रिया बदल दी है। इसे लेकर सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिया गया है। एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक समेत पांच कागजात में दो के मिलान पर सुधार का आदेश था। अब विद्यालय के लेटरपैड पर पंजीयन के समय की और वर्तमान फोटो हेडमास्टर सत्यापित करेंगे। इसके बाद डीईओ सत्यापित कर बोर्ड को मेल करेंगे। ब...