मुरादाबाद, फरवरी 24 -- यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को 10वीं में एनसीसी और 12वीं में अर्थशास्त्र परीक्षा हुई। पहली पाली में नौ और दूसरी पाली में 100 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। एक ओर जहां अर्थशास्त्र परीक्षा ने विद्यार्थियों का ज्ञान परखा। वहीं एनसीसी का पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। पहली पाली में हाईस्कूल में एनसीसी और इंटरमीडिएट में कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। जिसमें हाईस्कूल में 59 पंजीकृत, 54 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। इंटर में 122 पंजीकृत, 117 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 3465 पंजीकृत, 3312 उपस्थित और 153 अनुपस्थित रहे। इस दौरान तीन सचल दल द्वारा निरीक्षण किया गया। बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.