उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। शुक्रवार को दोनों पालियों में 122 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का संचालन सकुशल सम्पन्न हुआ। पहली पाली मे हाईस्कूल के छात्रों की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 29012 पंजीकृत छात्रों में 37117 उपस्थिति और 1895 की अनुपस्थिति रही। सुबह पॉली में ही इंटर का कृषि शस्य विज्ञान प्रथम की परीक्षा में 32 में 29 ने परीक्षा दी और 2 ने छोड़ दी। जबकि कृषि शस्य विज्ञान छठवीं में 37 में 33 उपस्थित और 4 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने खुद की काबिलियत पर ही ज्यादा भरोसा रखा और सवाल हल किए। परीक्षा में कोई भी नकलची नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। इंटर की अंग्रेजी विषय में परीक्षा के लिए 30650 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इस...