महाराजगंज, अप्रैल 27 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव का युवक इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से आहत होकर अपनी जान दे दी। उसने मुंबई में खुदकुशी की है। जानकारी के अनुसार युवक कोल्हुई के ही एक इंटर कालेज छात्र था। इस तरह की घटना से परिजनों से लेकर छात्र को पढ़ाने वाले अध्यापक भी स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो उसके क्लास के अधिकतर साथी छात्र पास हो गये थे, लेकिन इसका परीक्षा का परिणाम आशानुरूप नहीं आया। फेल होने की वजह से इतना आहत हुआ कि फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि बहुत ही अच्छे स्वभाव का लड़का था। पढ़ाई के साथ-साथ घर के काम में हाथ बंटाने में लगा रहता था। घर की माली हालत को देखते हुए परीक्षा समाप्त होने के मुंबई चला गया था। मुंबई से इसकी सूचना परिजनों को मिली तो उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.