कटिहार, अगस्त 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिन विद्यार्थियों का इंटर नामांकन अब तक नहीं हो सका है, उनके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक और सुनहरा मौका दिया है। अब छात्र-छात्राएं 5 अगस्त तक अपने नजदीकी शिक्षण संस्थानों में जाकर स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार इंटर सत्र 2025-27 के लिए अंतिम बार स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छात्रों को चाहिए कि वे समय रहते इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने ओएफएसएस पोर्टल से अब तक आवेदन नहीं किया है या थर्ड लिस्ट में चयन नहीं हो सका है, वे भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। संस्थान 6 अगस्त को स्पॉट नामांकन की चयन सूची प्रकाशित करेंगे और चयनित विद्यार्थियों को ...