मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई द्वारा गुरुवार को सकरा के मझौली पांचदही निवासी ललिता देवी व धर्मेंद्र ठाकुर की पुत्री पूजा कुमारी को अंगवस्त्र, फूलमाला, डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया। पूजा कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 461 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर नंदवंशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक ठाकुर, प्रधानाध्यापक उमेश ठाकुर, सकरा प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण ठाकुर, बबलू ठाकुर, अमरेंद्र यादव, मुखिया राहुल ठाकुर, अंशु कुमार ठाकुर, शांतनु ठाकुर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.