चतरा, अक्टूबर 7 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । सिमरिया इंटर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को तंबाकू से होने वाले घातक प्रभाव जैसे ओरल कैंसर, फेफडा से जुड़ी गंभीर बीमारियों, हृदय रोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू एक श्लो प्वाइजन की तरह शरीर को अंदर से क्षतिग्रस्त करता है और इसके सेवन से व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर ग्लोबल यूथ तंबाकू एवं 2019 के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया गया कि झारखंड राज्य में प्रतिदिन लगभग 146 बच्चे किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन से बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.