प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। सोमवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पाली में कराई जा रही इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित विषय के साथ ही हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव भी निकले हैं। बोर्ड के अपर सचिव सत्येन्द्र सिंह के साथ निदेशक गंगापार के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत कुल 26,90,845 परीक्षार्थियों में से 16,74,795 (62 फीसदी से अधिक) ने जीव विज्ञान और गणित लिया है। इन विषयों में नकल की सबसे अधिक कोशिशें होती है। कठिन विषय होने के कारण परीक्षार्थी पास होने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं तो नकल माफिया भी इन्हीं विषयों में खास सक्रिय दिखते हैं। ऐसे में नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए आठ हजार से अधिक केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.