फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद। सेक्टर-8 के राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रदेश की पांच टीमों ने भाग लिया। मेजबान संस्थान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि खानपुर दूसरे और आदमपुर तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मीनू वर्मा ने जारी बयान में बताया कि प्रतियोगिता में खानपुर, आदमपुर, इंद्री और सिरसा के राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों की टीमों ने उत्साह के साथ मुकाबला किया। मैच बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। दर्शकों ने भी तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने बेहतर तालमेल और मजबूत रक्षा के दम पर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहने वाली खानपुर की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक देकर सम्मानित किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.