कटिहार, जनवरी 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में परीक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्यम्न सिंह यादव, केंद्राधीक्षक, उड़नदस्ता दल और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2 से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी परीक्षा जिले में इंटर परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर ...