गोपालगंज, फरवरी 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 35 केन्द्रों पर बुधवार को आयोजित इंटर परीक्षा 2026 से कुल तीन परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। तीनों निष्कासन प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान शहर स्थित डीएवी प्लस टू स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र से हुए। वहीं, परीक्षा से दोनों पालियों में कुल 231 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार दोनों पालियों में कुल 23 हजार 927 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से 23696 उपस्थित और 231 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 22 हजार 879 परीक्षार्थियों में 22672 उपस्थित, 207 अनुपस्थित और तीन निष्कासित हुए। वहीं, दूसरी पाली में 1048 परीक्षाथि्रयों में से 1024 उपस्थित और 24 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.