भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आयोजन शनिवार को जिले के 59 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के पांचवे दिन पहली पाली में आईएससी के छात्रों ने केमिस्ट्री विषय की परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में आईए के छात्र अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में 36589 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 658 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 18362 परीक्षार्थी उपस्थित व 263 अनुपस्थित और दूसरी पाली में 18227 परीक्षार्थी उपस्थित व 395 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को नकल करने के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.