बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि शहर के एमजेके कॉलेज में संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में चीट-पूर्जा के साथ पकड़े गए छात्र के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर केंद्राधीक्षक सह नौतन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सियरही पकडिया के प्रधानाध्यापक अमित कुमार मिश्रा कार्रवाई के जद में आ गए हैं। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एचएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही डीईओ को एचएम के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वही निलंबन अवधि में कार्यस्थल प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय चनपटिया निर्धारित किया गया है। डीएम तरनजोत सिंह ने 5 फरवरी को एमजेके कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान रौल कोड-35108, रौल नं-2610027 के परीक्षार्थी कदाचार करते हुए पाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.