सीवान, मार्च 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले माह हुए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही जिले में इस बार इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की धुकधुकी बढ़ गई। बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता भी यह जानने को बेचैन हो उठे कि उनके बेटे-बेटियों ने इंटर परीक्षा में क्या स्थान पाया है। बहरहाल, इंटर परीक्षा में इस बार जिले के छात्र-छात्राएं हालांकि राज्य स्तर पर टॉप टेन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए साइंस व आर्ट्स संकाय में टॉप स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों ने इंटर परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराते हुए जिला टॉपर बनकर अपने स्कूल-कॉलेज व परिजनों को गौरवान्वित किया है। वहीं कॉमर्स संकाय में एक छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.