सासाराम, फरवरी 3 -- सासाराम। इंटर परीक्षा के दूसरे दिन एक छात्र निष्कासित किया गया। बताया जाता है कि कुलदीप नागवंशी हाईस्कूल में राजनीति शास्त्र की परीक्षा में विकास कुमार पिता विजय राम की जगह पर परीक्षा देते हुए पंकज कुमार पिता उमेश प्रसाद थाना इंद्रपुरी को परीक्षा कक्ष संख्या 22 से पकड़ा गया। बाद में छात्र को पुलिस के हवाले किया गया। विदित हो कि इंटर परीक्षा की दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...