मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश गुरुवार को बेअसर साबित हुए। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की बाधा पर कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद कई केंद्रों पर बिजली संकट खड़ा हो गया। सिकंदरपुर स्थित राधा देवी गर्ल्स हाईस्कूल में 3138 छात्राओं का परीक्षा केंद्र है, जबकि अखाड़ाघाट के गोला बांध रोड स्थित आरके केडिया गर्ल्स हाईस्कूल में 3135 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद ही दोनों केंद्रों पर बिजली गुल हो गई, जिससे छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके के कनीय विद्युत अभियंता अश्विनी सिंह से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी विभाग की नहीं है। केंद्र प्र...