बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 40 केन्द्रों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से इंटरमीडिएट परीक्षा ली गयी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि पहली पाली में अंग्रेजी तो दूसरी में हिन्दी विषय की परीक्षाएं ली गयीं। पहली पाली में सदरे आलम मेमोरियल सेकेंड्ररी स्कूल से एक तो दूसरी पाली में किसान कॉलेज से एक परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में पकड़े गए। पहली पाली में 30 हजार 892 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 389 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह, दूसरी पाली में 12 हजार 343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 268 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.