हाजीपुर, फरवरी 4 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र बिहार बोर्ड की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित की गई। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली। कदाचारमुक्त परीक्षा का आलम ऐसा था कि परीक्षा में कुल 68 परीक्षा केंद्रों पर 361 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर कुल आवंटित 24,814 परीक्षार्थियों में 24,453 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। हाजीपुर अनुमंडल के 50 केंद्रों पर आवंटित 19 हजार 896 में 19 हजार 578, महनार के 4 परीक्षा केंद्रों पर 1587 में 1575 एवं महुआ अनुमंडल के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल आवंटित 3331 में 3300 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इधर, डीएम, एसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरी...