पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) के दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुधवार को नकल करते पकड़े जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने चार परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। डीइओ ने जिन चार परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों को नकल करने के आरेाप में निष्कासित किया है, इसमें प्लस-2 हाई स्कूल लेस्लीगंज परीक्षा केंद्र से एक, बक्सी हाई स्कूल हुसैनाबाद परीक्षा केंद्र से एक और सरस्वती शिशु मंदिर जपला परीक्षा केंद्र से दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया है। डीइओ ने परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दिया है कि परीक्षा केंद्र पर नकल करने की सामग्री नहीं ले जाएं,अन्यथा पकड़े जाने पर निष्कासित कर दिया जाएगा। पलामू जिले में बुधवार को वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक व इंटर परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.