मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा- 2026 के शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर हवेली खड़गपुर अनुमंडल प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। खड़गपुर के अनुमंडल दंडाधिकारी राजीव रोशन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक ज्ञात हो कि, इंटर की वार्षिक परीक्षा- 2026 का आयोजन रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर आगामी 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए, खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिस पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक ...