सहरसा, फरवरी 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित तीन परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में शुरू हुई। प्रशासन की सख्ती और कदाचारमुक्त परीक्षा के संकल्प के बीच पहले ही दिन लगभग दो दर्जन परीक्षार्थियों के सपने समय की सुई पर आकर थम गए। सुबह 9 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले छात्रों को मुख्य द्वार से ही बैरंग लौटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्लस टू उच्च विद्यालय से 16, प्रोजेक्ट गर्ल्स टू हाई स्कूल से 5 तथा डीसी इंटर कॉलेज से 6 परीक्षार्थियों को विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। प्रशासन द्वारा पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया गया था कि निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएग...