आरा, फरवरी 9 -- -पहली पाली में 152 और दूसरी पाली में 352 परीक्षार्थी अनुपस्थित -दोनों पालियों में आरा स्थित परीक्षा केंद्रों से सर्वाधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटर परीक्षा के छठे दिन जिले के तीनों अनुमंडलों में दोनों पालियों में परीक्षा ली गयी। सोमवार को दोनों पालियों में अब तक हुए परीक्षा में सर्वाधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों से 504 परीक्षार्थी नदारद रहे। पहली पाली में 152 तो दूसरी पाली में 352 परीक्षार्थी परीक्षा से गायब रहे। पहली पाली में 17155 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 17003 परीक्षार्थी शामिल हुए व 152 गायब रहे। परीक्षा में 99.11 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। आरा में 14572 शामिल व 146 अनुपस्थित, जगदीशपुर में 1119 शामिल व चार अनुपस्थित और पीरो में 1312 शामिल व दो अनुपस्थित रहे।...