कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विधानसभा के शून्यकाल में कदवा विधायक दुलाल चंद गोस्वामी ने इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि दिनांक दो फरवरी को आयोजित परीक्षा में कई परीक्षार्थी मात्र 1-2 मिनट की देरी के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गए, जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में निराशा है। विधायक ने सरकार से मांग की कि ऐसे सभी प्रभावित परीक्षार्थियों को एक विशेष अवसर प्रदान करते हुए पुनः परीक्षा आयोजित कराने पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। यह विषय विद्यार्थियों के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है और इस पर शीघ्र न्यायसंगत निर्णय लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...