कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार 2 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर इस बार परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन के सख्त इंतजाम किए गए हैं। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं, वहीं सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षार्थियों की दो लेयर में तलाशी ली जाएगी। मुख्य गेट पर दंडाधिकारी और सुरक्षाकर्मी जांच करेंगे, जबकि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले वीक्षक सघन तलाशी लेंगे। बोर्ड ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.