मुंगेर, फरवरी 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले में सोमवार से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 16826 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 8250 छात्र और 8576 छात्राएं हैं। सदर अनुमंडल में 17, जबकि तारापुर और हवेली खड़गपुर अनुमंडल में चार-चार परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में संचालित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केन्द्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी व सुरक्षा बल रहेंगे तैनात: परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक दंडाधिकारी के नेत...