सासाराम, फरवरी 1 -- संझौली, एक संवाददाता। इंटर की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर 1539 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...