भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। नौ फरवरी को पहली पाली में हिन्दी व दूसरी पाली में इतिहास और कृषि विषय की परीक्षा हुई। हिन्दी की परीक्षा में आईएससी व आईकॉम कक्षा के परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं आईएससी कक्षा के छात्रों ने कृषि विषय की परीक्षा दी। भागलपुर जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में 38045 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 688 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 18042 परीक्षार्थी उपस्थित व 273 अनुपस्थित और दूसरी पाली में 20003 परीक्षार्थी उपस्थित व 415 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को नकल करने के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। इधर, सोमवार को शहर में जगह-...