बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर की परीक्षा में चौथे दिन शुक्रवार को पहली पाली में अंग्रेजी तो दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा ली गई। पहली पाली की परीक्षा में नगर के के आर हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते हुए एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। जिसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।शुक्रवार को संपन्न हुई इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 459 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में आयोजित अंग्रेजी की परीक्षा में 12266 की जगह 12140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।125 गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में संपन्न हिन्दी की परीक्षा में 29618 की जगह 29284 ने परीक्षा दी। 334 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए सुबह के 8 से ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों...