मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर की परीक्षा में केमिस्ट्री के पेपर में ऑर्गेनिक के सवालों ने परीक्षार्थियों का पसीना छुड़ाया। पहली पाली में 100 से अधिक परीक्षार्थी देर से पहुंचे। इन परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं 500 से अधिक परीक्षार्थी दोनों पाली मिलाकर अनुपस्थित रहे। जिले में 81 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा हुई। पहली पाली में केमिस्ट्री की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि सवाल मिला-जुला था, मगर ऑर्गेनिक के सवाल कठिन थे। कई छात्रों ने कहा कि फिजिकल केमिस्ट्री के सवाल आसान थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि ऑब्जेक्टिव सवाल में दुगुना विकल्प मिला है। मगर कई अलग-अलग पाठ से सवाल थे, जिसके कारण वे चक्कर खा गए। दूसरी पाली में 413 अनुपस्थित, पांच दर्जन को नहीं मिला प्रवेश दूसरी पाली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.